गोपालगंज

गोपालगंज में आंधी-पानी के थपेड़ों ने आशियाना गिराया, खुले आसमान के निचे परिवार रहने को मजबूर

गोपालगंज के उचकागांव में तेज आंधी-पानी के थपेड़ों से हरिकेश बरारी के एक किसान का आशियाना उजड़ गया। जिसके बाद परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई है। किसान का परिवार विथापित जैसा जीवन यापन करने को मजबूर है।

बताया जाता है की पिछले 12 जुलाई को आंधी व पानी के चलते हरिकेश बरारी के योगेन्द्र सिंह का खपरैल मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें परिवार की आधा दर्जन महिलाएं जख्मी हो गई। घायलों में मीरा देवी, विमला देवी, मोती सहित छह लोग शामिल है। मकान ढहने के बाद योगेन्द्र का पूरा परिवार खूले आसमान के नीचे आ गया है। प्रशासन के द्धारा अब तक पीड़ित किसान को कोई राहत नहीं पहुंचायी गई है। जिससे किसान के परिजन बेहाल हो गए है। मकान ढहने के कारण करीब डेढ लाख रूपए का नुकसान हुआ है। कई खाद्य सामग्री मकान के मलवे में दब नष्ट हो गए है। पीड़ित योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीओ को लिखित शिकायत दी गई है लेकिन कोई राहत नहीं प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!