गोपालगंज

गोपालगंज में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज में खाना बनाने के दौरान घरेलु गैस सिलेंडर के फटने से एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गाँव की है। घायलों में दो चाचा भतीजा भी शामिल है। जो घर में आग लगने के बाद बुझाने के लिए महिला के घर में गए हुए थे।

जानकारी के मुताबिक उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी इसरायल मिया के घर में अचानक गैस लीक होने से गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने से सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में घर की महिला सायरा खातून गंभीर रूप से झूल गयी। जिसे बचाने के लिए पडोसी चाचा भतीजे ने घर में घुस कर महिला को बाहर निकाला। लेकिन इस अगलगी में चाचा ओमप्रकाश शर्मा और उनका भतीजा लक्की शर्मा भी झुलस गए है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर है।

बहरहाल घर में लगी आग को बुझा दिया गया है। इस अगलगी में लाखो रूपये के सामान की नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!