गोपालगंज

गोपालगंज: बेटी दामाद से मिलने आये पिता का झाड़ी से मिला शव, पंचनामा कर परिजन को सौपा

गोपालगंज में पंद्रह दिन पूर्व घर से बेटी दामाद से मिलने की बात कह निकले वृद्ध का शव गुरुवार की मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर परिजन को सौप दिया।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गोरखपुर शहर से 70 वर्षीय गंगा सिंह विजयीपुर थाना के परसौनी गांव में स्थित अपने बेटी दामाद से मिलने 26 फरवरी को आये हुए थे। बेटी के घर पंहुचने के बाद अचानक दो दिन बाद वे गायब हो गये। तथा उनका शव गुरुवार को झाड़ी से मिला। पुलिस ने बताया की शव पूरा हिस्सा गायब है सिर्फ बचे हुए सर से उनकी पहचान हुई है।

परसौनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास अकूत सम्पति थी। जिसे वे बेटी और दामाद को देने के वजाय दुसरे को देना चाहता था।

वहीं विजयीपुर पुलिस की माने तो उक्त वृद मानसिक रूप से विक्षिप्त था। तथा वह बेटी के घर आने के बाद कही अपने आप गायब हो गया था। जिसका शव बरामद किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!