गोपालगंज

गोपालगंज में हथियार के बल पर बाइक की लूट, गश्ती पुलिस को देख बाइक छोड़ लुटेरे हुए फ़रार

गोपालगंज में शुक्रवार की रात मांझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव के समीप बाइक सवार लुटेरों ने भैसहीं पंचायत के मुखिया संजय सिंह के भाई की बाइक हथियार के बल पर लूट लिया। बाइक लूटने के बाद लुटेरे सासामुसा की तरफ भागने लगे। इसी बीच गश्ती पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस लुटेरों का पीछा करने लगी। जिसे देखकर लुटेरे सासामुसा के पास बाइक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस लूटी गई बाइक बरामद कर लुटेरों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि मांझा प्रखंड के भैसहीं पंचायत के मुखिया संजय सिंह के भाई कहीं गए हुए थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वे बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। अभी ये छवहीं गांव के समीप एनएच 28 पर बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर मुखिया के भाई को रोक लिया तथा हथियार के बल पर उनकी बाइक लूट कर सासामुसा की तरफ भाग निकले। बताया जाता है कि लूट के शिकार मुखिया के भाई से इस घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पर निकले थानाध्यक्ष मनीष कुमार लुटेरों की टोह में लग गई। इस बीच तेज गति से जा रहे लुटेरों पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस उनका पीछा करने लगी। जिसे देख कर लुटेरे सासामुसा के पास बाइक छोड़ कर फरार हो गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि लुटेरों की पहचान कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!