गोपालगंजब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या मामले में सजायफ्ता कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप

गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सजायफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर जहा फरार हो गया। वही इस घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना पुलिस में हडकंप मच गया। फरार कैदी को बीते 02 अप्रैल को गोपालगंज मंडल कारा से इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। फरार कैदी का नाम मुकेश कुमार है। वह बरौली के मारनपुर का रहने वाला है।

नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक बरौली के मारनपुर निवासी बिन्देश्वरी सिंह का पुत्र हत्या के एक मामले में चनावे स्थित गोपालगंज मंडल कारा में बंद था। जिसे हाल में ही केस संख्या 101/10 हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। मुकेश कुमार को दो सप्ताह पूर्व ही बीमारी के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में दो कैदी को इलाज के रखा गया था। लेकिन आज सोमवार को तडके शौच करने के बहाने मुकेश बाहर निकला और इसी दौरान बत्ती गुल हो गयी। बिजली के जाते ही मौके का फायदा उठाकर हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुचकर मामले की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मिओ की लापरवाही की वजह से हुई है। पुरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियो को दे दी गयी है. आगे की कारवाई की जा रही है।

गौरतलब है की गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पूर्व में भी कैदियो के भागने का रिकॉर्ड रहा है। बावजूद इसके अबतक यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!