गोपालगंज

गोपालगंज के गोपालपुर में हुए किशोर के हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में आठ मार्च को हुए किशोर के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार किशोर बुलेट साह की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी आरोपित विशुनपुरा गांव के ही निवासी बताए जाते हैं।

बताया जाता है की विशुनपुरा गांव निवासी उदय साह का पुत्र बुलेट साह पढ़ाई करने के साथ ही गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर भी चलाता था। इस दौरान उसका ट्रैक्टर मालिक की पुत्री से प्रेम संबंध हो गया। जिसकी जानकारी होने के बाद ट्रैक्टर मालिक ने बुलेट साह को अपने यहां से काम से हटा दिया। लेकिन इसके बाद भी प्रेम संबंध जारी रहा। इसी क्रम में बीते 8 मार्च को विशुनपुरा गांव में एक बारात आई थी। बारात में बुलेट साह आर्केस्ट्रा देखने गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने एक लड़के रत्नेश कुमार से खबर भेजकर बुलेट साह को गांव के बाहर बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। अगले दिन पुलिस ने शव बरामद किया। इस घटना लेकर मृतक के पिता उदय साह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया तथा इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए विशुनपुरा गांव निवासी मुकेश यादव, रत्नेश उर्फ छोटू, मंकेश्वर प्रसाद, नन्दकेश्वर प्रसाद तथा लेटू मियां को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया रत्नेश नाबालिग बताया जाता है। इसे सुधार गृह भेजते हुए पुलिस ने अन्य आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!