गोपालगंज

गोपालगंज के मोहम्मदपुर में कल आऐंगे गन्ना उद्योग सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद

सूबे के गन्ना उद्योग सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद रविवार को गोपालगंज के मोहम्मदपुर आयेंगे। यह जानकारी जदयू प्रवक्ता ब्रजेंद्र दुबे ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए दी।

जदयू प्रवक्ता ब्रजेंद्र दुबे ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जदयू का कार्यकर्ता प्रशिक्षण  कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे पार्टी की विचारधारा, सामाजिक सद्भाव, सात निश्चय, कानून का राज सहित बारह बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। गन्ना उधोग सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज अहमद गोपालगंज जिला के संगठन प्रभारी भी हैं। सिधवलिया प्रखंड के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम मोहम्मदपुर में वे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह भी उक्त प्रशिक्षण मे शामिल होंगे। शिविर में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम पर जदयू कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जायेगी। जबकि गन्ना किसानों की समस्या से मंत्री को अवगत कराया जायेगा। जदयू कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पुरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!