गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, ग्रामीण दहशत मे

गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड के विन्दवलिया गांव से शुरू हुआ डेंगू का प्रकोप आसपास के गांव तक फैलने लगा है। बुधवार को विन्दवलिया गांव से लगे भठवा गांव मे भी डेंगू से पीड़ित एक मरीज की पुष्टि हुई। डेंगू बुखार की पुष्टि होने के बाद भठवा निवासी प्रिन्स तिवारी को इलाज के लिए पटना भेजा गया। इधर बिन्दवलिया गांव मे दो नए लोग बिमारी के चपेट मे आ गए है। इस गांव के मिन्टु मिश्रा और अचॅना कुमारी की जांच मे डेंगू की पुष्टि हुई है।

लगातार बढ रहे मरिजो की संख्या और आसपास के गांव मे भी बिमारी के फैलाव से जंहा लोग दहशत मे है वही स्वास्थ्य विभाग के हाथ खणे कर देने से लोगो मे आक्रोश बढने लगा है। जानकारी लगने पर पूर्व सांसद काली पान्डेय गांव मे जाकर स्थिति का जायजा लिया। श्री पान्डेय ने गोपालगंज के सिविल सजॅन अशोक कुमार चौधरी से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक उपाय करने की मांग की।

विदित हो कि कुचायकोट प्रखंड के विन्दवलिया गांव मे दिपावली के बाद से डेंगू का कहर बरप रहा है। मरिजो की संख्या लगातार बढ रही है। बिमारी से पीड़ित मरिजो का इलाज गोपालगंज तथा गोरखपुर के अस्पतालो मे चल रहा है। अब बिमारी का फैलाव आसपास के गांवो मे शुरू होने से तमाम लोग दहशत मे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!