गोपालगंज

गोपालगंज में राजद कार्यकर्ताओ ने मैनिया चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

गोपालगंज में राजद कार्यकर्ताओ ने मैनिया चौक पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन करके आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कार्यकर्ताओ ने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। बिहार के जनता के साथ धोखा हुआ है। जनता ने महागठबंधन को वोट दिया था लेकिन अपने कार्यकाल से पहले ही नीतीश कुमार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज पुरे बिहार की जनता अपने आप को ठगी महसूस कर रही है। बिहार की पूरी जनता लालू प्रसाद के साथ में है। आने वाले चुनाव में जनता इस धोखेबाज़ी की हिसाब देगी।

मौके पर इम्तेयाज़ अली भुट्टो, उद्धव प्रसाद यादव, सुरेश यादव, दिवाकर यादव, मोहम्मद परवेज़ आलम, अब्दुल कासिम, नसीम अनवर, मोहम्मद अली, हरेंद्र साह, अरुण सिंह, इमाम अली, नगर अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, निज़ामुद्दीन अंसारी, अब्दुल सत्तार उर्फ मुना भाई, राजा राम माँझी, पिंटू यादव, विशाल यादव, सतेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव के साथ ज़िला के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!