मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत गिरफ्तार, लुधियाना लेकर जाएगी पंजाब पुलिस

अक्सर विवादों में रहने वालीं बॉलिवुड एक्ट्रेस  और ड्रामा क्वीन राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। महर्षि वाल्मीकि केखिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वॉरंट जारीकिया था। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम केदौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। पुलिस राखी को पंजाब लाने की तैयारी मेंहै। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक बार-बार समन भेजने के बावजूद राखी सावंत कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट से  9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ। शिकायत करनेवाले का कहना है, ‘ऐसा करके राखी सावंत ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय टीम गिरफ्तारी वॉरंट के साथमुंबई पहुंचा था। जहां से राखी को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय कर रखी  है।

क्या है मामला?

राखी सावंत ने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि पहले डाकू थे और फिर संत हो गए, इसी तरह सिंगर मीका सिंह भी बदल गए हैं और अब अच्छे होगए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!