गोपालगंज

गोपालगंज में वेतन नही मिलने से नाराज दरोगा ने सपरिवार आत्मदाह की दी धमकी

गोपालगंज में थाना के एक दरोगा का विडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे उसने दो साल से वेतन नहीं मिलने से अपने बच्चो की पढाई बाधित होने का हवाला दिया है। साथ इस दरोगा ने विडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए आत्महत्या करने की भी धमकी दी है। यह मामला मांझागढ़ थाना का है।

इस विडियो में थाना में पदस्थापित एक दारोगा ने दो वर्षों से वेतन नही मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। मांझागढ़ थाना में पदस्थापित दारोगा का नाम विश्वनाथ सिंह है। वह उसने दावा किया है की उसे बीते दो वर्षों से वेतन नहीं मिल रहा है। वह मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से गोपालगंज के मांझागढ़ थाना में 1 सितम्बर 2016 को योगदान दिया था। साहेबगंज थाना में मालखाना का प्रभार उनके पास था। यहाँ से वह पांच बार छुट्टी लेकर मालखाना का प्रभार सौंपने साहेबगंज थाना गया। लेकिन वहा भी कोई अधिकारी प्रभार नहीं लिया। जिसके कारण उनका वेतन रुका हुआ है।

विडियो में विश्वनाथ ने दावा किया है की उसने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया है। आईजी से लेकर डीआईजी तक सबको गुहार लगायी। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं। उन्होंने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की धमकी दी है।

इस विडियो में दरोगा गंजी पहने हुए अपना ड्यूटी कर रहा है। यह विडियो मांझागढ़ थाना कार्यालय का है। जहा से इस दरोगा का विडियो रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!