गोपालगंज

गोपालगंज में 5100 कुँआरी कन्याओ के साथ गांजे-बाजे के साथ निकला शोभा कलश यात्रा

गोपालगंज जिला के मोहम्मदपुर प्रखंड के देवकुली मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभा कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ के शुभारम्भ में 5100 कुँआरी कन्याओ के साथ भव्य कलश यात्रा निकला गया।

बताया जाता है की श्री श्री 108 स्वामी उपेंद् परासरण जी महाराज की अघ्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभा कलश यात्रा निकाली गई। बड़े धूम-धाम से यज्ञ को सफल बनाने के लिए तैयारी बड़े जोर-शोर किया गया है। जिसका कलश यात्रा बड़े धूम-धाम से 5100 कुँवारी कन्याओ के साथ बैंड बाजे हाथी धोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा देवकुली से निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक देवकुली में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभा कलश यात्रा निकाली गई काशी यात्रा श्री माननीय पूर्व विधायक मनजीत कुमार सिंह एवं स्वामी उपेंद् परासरण के द्वारा की गई। 5100 कुँवारी कन्या इस कलश यात्रा में शामिल हुई। इस विशाल कलशयात्रा में दर्जन हाथी 10 से ज्यादा धोड़े ऊंट शामिल हुए थे। हज़ारो भक्तो सैकड़ो साधू संत शामिल थे। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्री राम जी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा को शान्तिपुण्य निकलवाने प्रशासन भी पूरा मुस्तैद था। मोहम्मदपुर थाना व बैकुंठपुर थाना के प्रभारी विनय प्रताप सिंह व लक्ष्मी नारायण महतो सहित पुलिस बल कलश यात्रा की  चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। शान्तिपुण्य कलश यात्रा सम्पन होने पर प्रशासन ने भी राहत का साँस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!