दिल्लीदेश

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने पीट-पीट कर कर दिया लहुलुहान

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो से पता चला कि एक बेटे नेे अपनी 70 साल की बूढ़ी मां को इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गई। इस वीडियो को मानवाधिकार कार्यकर्ता कुंदन श्रीवास्तव ने अपनी वाॅल पर डाला था जिसके वाद मां पर अत्याचार करने वाले कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई।

70-year-old-woman-brutally-beaten-by-son-in-delhiवीडियो दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला ज़मीन पर लेेटी है और उसकी नाक से खून बह रहा है जो साड़ी तक फैल गया है। महिला के सामने ही उसका बेटा बैठा हुआ है जो मां को झूठा बता रहा है। लहूलुहान होने पर घायल हुई इस 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुरू तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि वह उसे रोज पीटता था और पैसे भी छीन लेता था।

कुंदन ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में सुभाष पार्क शाहदरा, गली न. 8 की रहने वाली इस 70 वर्षीय इस महिला का नाम राजेन्द्री देवी है और जिसे बेटे ने यह अमानवीय हरकत की है उसका नाम नंद किशोर है। वीडियो में दिखाई जा रही पिटाई की घटना 24 नवंबर की है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, कुंदन और स्थानीय लोगों की मदद से नंद किशोर के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई गई। नंद किशोर को गिरफ्तार कर तिहाड़ भेज दिया गया है। हालांकि बुजुर्ग महिला पर दबाव बनाने के बाद केस वापस ले लिया गया है।

कुंदन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी। कुंदन ने बताया कि महिला के दो बेटे और बेटियां भी है। बेटियों की शादी हो चुकी हैं। जबकि बड़े बेटा उनसे अलग रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!