गोपालगंज

गोपालगंज: अनियंत्रित होकर ट्रक सडक किनारे झोपड़ी में जा घुसी, झोपड़ी में सो रहे अधेड़ की मौत

गोपालगंज में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक जहा अचानक सड़क किनारे बने झोपड़ी नुमा घर मे घुस गया। वही इस हादसे में झोपड़ी मे सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे प्रिंस पटेल और बेबी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया गया है। घटना बीते शनिवार की देर रात हथुआ थाना के कोयरौली गाँव की है। मृतक का नाम चंदेश्वर पटेल है। यह कोयरौली गाव निवासी रामअवतार का पुत्र था।

वहीं इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जाती है।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को देर रात चंदेश्वर पटेल खाना खा कर अपने परिवार के साथ घर मे सोए हुए थे। उसी दौरन तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक अचानक घर मे घुस गया। घर मे सो रहे चंदेश्वर पटेल की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे प्रिंस और बेबी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे ट्रक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ ट्रक चालाकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक का नाम पिंकू कुमार है। यह आरा जिले का रहने वाला है।

बहरहाल हथुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!