गोपालगंज

गोपालगंज: मांझागढ़ के भड़कुइयां में तालाब में नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुइयां में तालाब में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मृतक भड़कुइयां गांव के बलिराम प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार था।

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर आशीष गांव में स्थित एक तालाब में बच्चों के साथ स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी की ओर चला गया व डूबने लगा। साथ मे स्नान कर रहे बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी तो लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसे सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन भी है। उसकी मौत से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उसके भाई बहन भी दहाड़ मार कर रो रहे थे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!