गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा बाजार में बीडीओ ने प्रखंड के पहले नीरा केंद्र का किया उद्घाटन
गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा बाजार पर बुधवार को बीडीओ ने नीरा केंद्र का उद्घाटन किया। बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर पंचदेवरी के पहले नीरा केंद्र का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नीरा उत्पादन से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवार के लिए नीरा केंद्र वरदान साबित होगा। नीरा बिक्री के लिए लाइसेंस प्राप्त समूह आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद नीरा की बिक्री करेंगे। लोगों को संबोधित करते उन्होंने ने नीरा एवं इससे संबंधित 15 उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तार के पेड़ से छह बजे के पहले उतारा गया द्रव्य जिसे छह डिग्री तापमान मेंटेन कर रखा जाता है को नीरा कहा जाता है। इसे अलग-अलग रंग और फ्लेवर में भी तैयार किया जाता है। नीरा से पेड़ा, मीठा, आइसक्रीम समेत 15 उत्पाद तैयार होता है। नीरा को छोड़ ताड़ी बेचना कानूनन अपराध है।पासी समुदाय के लोगों के बीच नीरा व अन्य उत्पाद बांट कर नीरा बिक्री केंद्र का शुभारम्भ किया गया।