गोपालगंज

गोपालगंज: बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन को बताया सिर्फ खानापूर्ति

गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए सदर प्रखंड के रजवाही गांव में कम्युनिटी किचेन की स्थापना की गयी है। ताकि बाढ़ से घिरे लोगो को थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन इस कम्युनिटी किचेन में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। यहां कभी समय पर खाना नही मिलता है।

कम्युनिटी किचेन पर ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों के मुताबिक यह सदर प्रखंड के राजवाहि गांव में बीते 30 अगस्त से यह कम्युनिटी किचेन चल रहा है। जहा 600 से 700 लोग प्रतिदिन खाना खाते है या अपने घर ले जाते है।

वही ग्रामीणों की शिकायत है कि सामुदायिक रसोई के नाम पर बाढ़ पीड़ितों के साथ यह भद्दा मजाक किया जा रहा है। यहां खाना खिलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस कम्युनिटी किचेन में कभी भी समय पर खाना नहीं बनता है। कभी कभी उन्हें भूखे रहना पड़ता हैं। यहां खाने का जो क्वालिटी है और जो खाने में मेटेरियल डाला जाता है वह भी पर्याप्त नहीं होता है। बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक खाने का मैटेरियल इतना देर से उपलब्ध कराया गया। जिसकी वजह से वे सुबह से भूखे हैं। लेकिन अब तक उन्हें खाना उपलब्ध नहीं हो सका है।

बता दे कि सदर प्रखंड का राजवाही गांव से कई दिनों से बाढ़ से घिरा हुआ है। और सदर अंचल के द्वारा यहां पर कम्युनिटी किचेन की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!