गोपालगंज

गोपालगंज में भी एक लंबे अरसे के बाद कोविड-19 के गाइडलाइन के साथ स्कूल में लौटी चहलपहल

गोपालगंज में भी एक लंबे अरसे के बाद स्कूल में चहलपहल लौटी है। यहां पर दसवीं से ऊपर क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई है। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में 50 फीसदी संख्या में छात्र उपस्थित हो सकेंगे। यहां पर थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर रखना अनिवार्य है। जबकि मास्क पहनकर सभी को आना अनिवार्य कर दिया गया है।

शहर के डीएवी हाई स्कूल में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। रियल्टी चेक में यहां पर एक कमरे में सीमित संख्या में छात्रों की पढ़ाई हो रही थी। प्रत्येक बेंच पर एक बच्चे बैठे हुए थे। जबकि क्लास में थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर टेबल पर रखा हुआ था।

डीएवी हाई स्कूल के प्राचार्य मित्रानंद आर्य के मुताबिक यहां पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। थर्मल स्कैनर के बाद ही लोगों को स्कूल जाने की अनुमति होती है। मास्क पहनकर आना अनिवार्य है।

वहीं छात्र शिवम कुमार के मुताबिक पहले उसके हाथ को सेनिटाइज कराया गया। फिर थर्मल स्कैनर से बॉडी का टेंपरेचर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!