गोपालगंज

गोपालगंज में हाल के दिनों में बाढ़ के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत

गोपालगंज में हाल के दिनों में बाढ़ के पानी में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया था। और अभी भी कई मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता नहीं मिला है। हालांकि अधिकतर मामले में जिला प्रशासन ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दे दिया है।

बरौली के बतरदेह गांव में चाचा भतीजा सहित तीन लोगों की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई थी। यह हादसा एक सप्ताह पूर्व 6 जुलाई को हुआ था। बरौली के बतरदेह गांव के समीप गंडक नदी में हादसा उस वक्त हुआ था। जब यहां पर 55 वर्षीय महातम चौधरी अपने भतीजे नगेंद्र यादव और एक अन्य ग्रामीण रंजीत कुमार के साथ में भैंस चराने गए थे। यहां भैंस चराने के दौरान गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि एक दूसरे को डूबने से बचाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें महातम चौधरी, नागेन्द्र कुमार और रंजीत कुमार की मौत हो गयी। काफी खोजबीन के बाद तीनों का शव बाहर निकाला गया था। जिला प्रशासन ने मृतक नागेन्द्र यादव और मृतक रंजीत कुमार के पिता को चार चार लाख रुपये का चेक भी दे दिया। लेकिन 55 वर्षीय महातम चौधरी के मौत के बाद उनके भाई को चार लाख का मुआवजा नही दिया जा सका है।

रामनरेश यादव ने बताया कि उनके बेटे की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी थी। उन्हें चार लाख का चेक भी दिया गया। लेकिन उनके भाई महातम चौधरी के मौत के बाद किसी को मुआवजा नही दिया गया। क्योंकि महातम चौधरी की पत्नी की पहले ही मौत हो गयी थी। और उनके भाई के अलावा घर मे अन्य सदस्य नही है। इस हादसे में गांव के ही 18 वर्षीय युवक रंजीत कुमार की भी डूबने से मौत हो गयी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया था।

मृतक रंजीत के पिता कारी यादव के मुताबिक उनका बेटा ही घर में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। जो हादसे का शिकार हुए। पीड़ित पिता के मुताबिक हादसे के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें चार लाख मुआवजा जरूर दिया गया है। लेकिन उनके परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य अब नहीं रहा।

बरौली के बतरदेह के अलावा भी गोपालगंज के डुमरिया गांव में 3 साल के मासूम की डूबकर मौत हुई थी। जबकि दो और अन्य मामलों में भी 2 लोगों की मौत हुई थी। गोपालगंज में हाल के दिनों में 6 लोगों की बाढ़ में डूबने से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!