गोपालगंज में सात फेरे लेने के दुसरे दिन ही प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी करने का किया कोशिश
गोपालगंज में सात फेरे लेने के बाद हनीमून की रात प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जहा खुदकुशी करने की कोशिश की। वही गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना बीती देर रात मीरगंज थाना क्षेत्र की है।
नवविवाहित प्रेमी जोड़ों को इलाज कराने लेकर आये परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहनेवाली 28 वर्षीय शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के रहनेवाले चंद्रिका सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद रविवार को घर पर बहुभोज था। बहुभोज में सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खिलाने के बाद पति पत्नी सोने चले गए। लेकिन सुहागरात को ही दोनों ने जहर खा लिया। सदर अस्पताल में प्रेमी जोड़ों को लेकर आये परिजनों के मुताबिक चिकेन में जहर मिलाकर दोनों ने खा लिया था। जहर खाने की वजह क्या है। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि कमरे में दोनों को बेहोशी की हालत में देखा गया। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। रात में इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने दोनों की इलाज की। उसके बाद इस घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गयी। पुलिस के आने की सूचना पर परिजन दोनों प्रेमी जोड़े को लेकर बेहतर इलाज कराने के बहाने फरार हो गये।
डॉक्टर के मुताबिक परिजनों ने जहर खाने के बाद उल्टी कराने के लिए सर्फ का पानी पिलाया गया था। उसके बाद भी हालत में सुधार नही हुआ। तब परिजन दोनो को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे।
इस मामले में सदर अस्पताल के पुलिस पदाधिकारी बीएन राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों प्रेमी जोड़े बेहोशी हालत में थे। इसलिए पूछताछ नहीं की जा सकी।