गोपालगंज

गोपालगंज: चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम है कटेया पुलिस, लोगों का उठने लगा भरोसा

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। रात्रि गश्त कमजोर होने के कारण चोरों का आतंक चरम पर है। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। पुलिस कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। दो माह में लगभग आधा दर्जन चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं। सभी घटनाओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन करने का दावा कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

पहली घटना कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड के तेतरियां जग्रनाथ गांव निवासी मुस्मात शिवकली देवी के यहाँ घटी। वह अपने सभी परिजनों के साथ अपने देवर की बेटी की शादी मसारोह में शामिल होने के लिए दस दिन पहले सिक्किम गए थे। इसी दौरान घर के छ्त का दरवाजा काटकर चोरो ने 19 अप्रैल की रात घर में रखे पचास हजार नगदी, गैस सिलेंडर, कपड़ा, एलईडी, टीवी, गहना सहित लाखों रूपए की संपति की चोरी कर ली थी। गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दूसरी घटना पंचदेवरी प्रखंड के लोहटी गांव निवासी कवि व पत्रकार अनूप पाण्डेय के यहाँ हुई। ये भी अपने सभी परिजनों के साथ दिल्ली के गाजियाबाद गए थे। इस दौरान 22 मई की रात चोरो ने घर के पीछे से प्रवेश कर घर में रखे 30 हजार नगदी, गैस सिलेंडर, कपड़ा, एलईडी, टीवी, गोदरेज अलमारी, गहना सहित लगभग पांच लाख रूपए की संपति की चोरी कर ली थी। गृहस्वामी ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आज तक चोरों का पता लगा रही है।

वहीं तीसरी घटना कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा चौराहे पर 7 जून की रात घटी। जहाँ चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। एक किराना दुकान से 20 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली तो वही एक मेडिकल स्टोर से डेढ़ हजार नगदी सहित हजारों रुपए की दवा की चोरी चोरों ने कर ली थी। इस चौराहे पर दो वर्ष में चोरों ने 14 दुकानों को निशाना बना बना चुके हैं। व्यवसायियों के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!