गोपालगंज

गोपालगंज: घर के पीछे का दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, लाखो की संपत्ति पर किया हाथ साफ़

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के लोहटी गांव निवासी कवि अनूप पाण्डेय के घर से चोरो ने 30 हजार नगदी, गैस सिलेंडर, कपड़ा, एलईडी, टीवी, गोदरेज अलमारी, गहना सहित लगभग पांच लाख रूपए की संपति की चोरी कर ली। और बहुत हीं आसनी से फरार हो गए। घटना की सुचना मिलने के बाद कटेया पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचदेवरी प्रखंड के लोहटी गांव निवासी कवि अनूप पाण्डेय दिसंबर 2020 में शादि हुई थी। अनूप पाण्डेय शादि के दस दिनों के बाद अपने सभी परिजनों के साथ दिल्ली के गाजियाबाद में रहने के लिए चले गए थे। इस बीच अगल बगल के संबधियों से घर का हाल जानते रहते थे। इसी बीच रविवार की सुबह उनकी बहन घर आयी तो देखा की घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में प्रवेश करने के बाद पता चला कि सभी दरवाजे खुले हुए हैं व घर में रखे सभी बक्सा पेटी बिखरे पड़े थे। और उसके सामन गायब थे। बहन ने घटना की सूचना अपने भाई व आस पास के लोगों को दी। बताया कि घर में रखे 30 हजार नगदी, गहने, कपड़ा सहित पांच लाख रुपये की चोरी कर ली गई थी। चोरी की सूचना पर कटेया पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।

कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि गृहस्वामी दिल्ली के गाजियाबाद में रहते है। चोरी की घटना को चोरो ने चार पांच दिनों में अंजाम दिया है। गृहस्वामी की बहन व चचेरे भाई ने थाने में अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!