गोपालगंज

गोपालगंज: जदयू के दो नेता भाजपा में हुए शामिल, जिला कार्यालय में भाजपा की सदस्यता किया ग्रहण

गोपालगंज: जदयू के दो कद्दावर व कर्मठ नेता बुधवार को जिला कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें जदयू नगर निकाय के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनराज एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदी राम शामिल है। जो भारतीय जनता पार्टी के संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदीप धनराज ने कहा कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ सरकार की सारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। वहीं भाजपा में शामिल होने पर दोनों नेताओं को स्थानीय लोगों ने बधाई दिया।

मौके पर प्रदेश के महामंत्री जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सदर विधायक सुभाष सिंह, बरौली विधायक रामप्रवेश राय, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, जिला अध्यक्ष विनोद सिंह व कई अन्य नेता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!