गोपालगंज

गोपालगंज: नए कानून से किसानो को पहले से ज्यादा स्वतंत्रता प्रदान की गयी है – मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून में बड़ा प्रावधान किया है। पहले किसानो को बाजार समितिओं का खिलौना बनना पड़ता था और बिहार में तो पहले से ही बाजार समिति ख़तम है। लेकिन अब भारत सरकार ने जो नया कृषि कानून लाया है। उस कानून से अब किसानो को पहले से ज्यादा स्वतंत्रता और स्वायतता प्रदान की गयी है। ये बाते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में कही। वे गोपालगंज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पूर्व विधायक ने कहा की किसानो को अब फसलो की जहा भी उचित कीमत मिलेगी वहा बेचेगा। अब उसे बिचौलिए और कमिशनखोर लोगो के चक्कर में नहीं रहना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया की जो कमिशनखोर और बिचौलिए थे वे सभी राजद और कांग्रेस के लोग थे। उन सभी लोगो को बेचैनी है। नए कानून में किसानो को कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का प्रावधान है। इसमें किसानो को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा की एमएसपी में कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। वही नए कानून में अब किसानो के फसलो को कोई खरीदेगा तो खरीदार को महज तीन दिनों के अन्दर भुगतान करना पड़ेगा। जिसका लाभ किसानो को ही मिलेगा। इस आन्दोलन में जितने भी सीएए के विरोधी लोग थे, शाहीन बाग़ में दिखने वाले लोग टीम बनाकर सडको पर उतरे है और भारत को कमजोर बनाना चाहते है। लेकिन भारत अब विश्वगुरु बनकर उभरेगा। मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत हो रहा है। आत्मनिर्भर बिहार हो रहा है और आत्मनिर्भर किसान हो रहा है। तो कांग्रेस परेशान हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!