गोपालगंज

गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के विश्वंभरपुर व कालामटिहनिया में नहीं रूक रहा कटाव, विभाग परेशान

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के विश्वंभरपुर व कालामटिहनिया गांव के समीप गंडक नदी का कटाव नहीं रूक रहा है। जलस्तर बढ़ने-घटने के बावजूद लगातार कटाव जारी है। कटाव तेज होने से अब नवनिर्मित बांध पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं करीब 30 एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। इसके पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन भी नदी में समाहित हो चुका है। वहीं कटाव लगातार जारी रहने से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है और जल संसाधन विभाग परेशान हैं।

वहीं विभाग के अभियंता कटाव को रोकने के लिए नदी में पारकोपाइन डाल रहे हैं। इसके अलावा अन्य कटाव निरोधात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कटाव लगातार जारी है। नदी अब उत्तर से दक्षिण की तरफ कटाव करते हुए बढ़ रही है। और कटाव करते हुए तटबंध के करीब पहुंच चुकी है। कटाव रोकने के लिए विभाग के मुख्य अभियंता ओमप्रकाश अमब्राकर, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह, अभियंता रविशंकर ठाकुर, महेश्वर शर्मा, अजय किशोर शर्मा, विभाषा कुमार गुप्ता, मो. मजीद व सुनील कुमार आदि जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!