गोपालगंज के भोरे के युवक का सड़क दुर्घटना में कोलकाता में हुई मौत, घर में मचा कोहराम
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के संसार बन्तरिया गांव के एक युवक की मौत कोलकोता में हो गई। शव उसके गांव पंहुचते ही कोहराम मच गया। मृतक संसार बन्तारिया गांव के गनेश यादव का पुत्र सुनील कुमार यादव बताया गया है। वह कोलकोता में ट्रक चलता था।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात वह अपना ट्रक लेकर कोलकाता से हल्दिया जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक ट्रक से उसका भीषण टक्कर हो गया जिसमे उसकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया। मृतक अपने तीन भाइयो में सबसे छोटा था। जिसकी शादी आठ बर्ष पहले मीरा देवी से हुई थी। मृतक को दो पुत्री तथा एक पुत्र है। वह कोलकोता में एक प्राइवेट कंपनी का ट्रक चलाता था। मौत के बाद उसके परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी को बच्चों के परवरिस की चिंता सता रही है।