बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पिछले 60 घंटो में 8 मर्डर-जंगलराज रिटर्न,अपराधी मस्त – जनता त्रस्त

बिहार में पिछले 60 घंटो में 8 मर्डर हुए ये खबर इस बात की पुस्टि करता है की बिहार में जंगलराज वापस आ गया है | इन 8 मर्डर में से तीन इंजीनियरों का मर्डर शामिल है | इसके अलावा मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी की ह्त्या हो गयी | जबकि रविवार को सीतामढी के नामी डॉक्टर के घर ताबरतोड़ फायरिंग की गयी थी | इनमे दो इंजीनियरों की हत्‍या और डॉक्टर के घर फायरिंग रंगदारी वसूलने की लिए की गयी थी | 3 दिन में 8 ह्त्या के लेके नितीश कुमार के सुसाशन पर अब सवाल उठने सुरु हो गए है |नितीश कुमार जी क्या एही है आपका सुशाशन | अब सवाल ये है की क्या नीतीश जी लाचार हो गए और बिहार में जंगल राज वापिस आ गया | इससे पहले मुजफ्फरपुर के बोचहा से निर्दलीय महिला विधायक बेबी कुमारी से एक करोड़ रुपये रंगदारी से मांगी गई थी  बिहार में रंगदारी मांगने का खेल और ना देने पर हत्या करना कोई नयी बात नही है |

नितीश कुमार पांचवी बार मुख्यमंत्री बने है | अभी सरकार बने दो महीने भी नही बीते है और अपराध अपने चरम पर पंहुचा गया है | ऊपर से रंगदारी के लिए दरभंगा में हुए दो इंजीनियरों की हत्या ने सत्येंद्र दुबे की हत्या कांड की याद दिला दी | याद होगा की आज से 12 साल साल पहले 2003 में स्वर्णिम चुतर्भुज सड़क के निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की रगंदारी नहीं देने पर हत्या कर दी गई थी | बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुवा है की दरभंगा दो इंजीनियरों की हत्या के बाद एक पर्चा भी छोड़ा जिसपर लिखा था, “जहां जाओगे वहीं पाओगे, मुझसे बचकर बिहार में कहां जाओगे.”| ये वाकया चिंताजनक है इसपर सरकार को गंभीरता से करवाई करनी होगी | बिहार में  तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जो की काफी चिंताजनक है | रंगदारी के अलावा व्यवसायो के अपहरण के भी कुछ मामले सामने आये थे | 15 नवम्बर को सीवान के प्रमुख खाद व्यवसायी हरिशंकर सिंह का अपहरण कर लिया था इसके अलावा रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र से बुधवार रात एक शराब व्यवसायी का भी अपहरण की बात सामने आई थी | बिहार में बढ़ते अपराध को खुद मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी मान रहे है | दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्‍या के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्‍य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी | इस बैठक में नितीश जी इतने गुस्से में थे की कुछ अफसर से संतोषजनक जवाब ना मिलने पर उन्हें बैठक से बाहर तक कर दिया था |

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध के लिए लालू प्रसाद को जिम्मेदार बताया है | कुछ आलोचकों ने तो दबी जुबान से ये भी कहना सुरु कर दिया है की लालू-नीतीश के गठबंधन का असर कानून-व्यवस्था पर दिखना सुरु हो गया है | सूबे में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है | स्वच्छ छवि वाले महानिदेशक श्री अभयानंद को हटाना ये बात भी समझ से पड़े रहा | सिर्फ बीते दो महीनो में बढ़ती आपराधिक घटनाये जंगलराज 2 की वापसी के ही संकेत दे रहे है | बिहार के इस बदले हालात को देखके यही कह सकते है अपराधी मस्त – जनता त्रस्त |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!