गोपालगंज

गोपालगंज जिला प्रशासन ने अलग अलग जगहों से यूपी  बॉडर पर पहुंचे  60 मजदूरों को कराया क्वारटाइन

गोपालगंज जिला प्रशासन ने अलग अलग जगहों से यूपी  बॉडर पर पहुंचे  60 मजदूरों को रविवार को अलग अलग जगहों पर बनाए गए कोरेंटाइन सेंटर में रखा गया। जहां उन्हें 28 दिनों तक रखा जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार के आदेश पर उन्हें उनके गृह जिला को भेजा जाएगा। अबतक जिले में लगभग 12 सौ से ज्यादा मजदूर अलग अलग जगहों से यूपी के रास्ते गोपालगंज पहुंचे हुए हैं। जिनका जिला प्रशासन ने एक सूची तैयार की है। इन सेंटरों में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा खाने की व्यवस्था की गई है। रविवार को जो मजदूर पहुंचे है ।उनकी बॉडर पर ही स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद उन्हें अलग अलग जगहों पर रखा गया।

लॉक डाउन के पहले फेज में सबसे ज्यादा अप्रवासी मजदूर गोपालगंज पहुंचे थे। जिन्हे अलग अलग जगहों पर कोरेंटाइन किया गया था। वहीं राज्य सरकार के निर्देश के बाद सभी किस पेशे से जुड़े हुए है। उनका रिपोर्ट तैयार किया गया है।जिससे भविष्य में उनको काम भी दिया जाएगा।

One thought on “गोपालगंज जिला प्रशासन ने अलग अलग जगहों से यूपी  बॉडर पर पहुंचे  60 मजदूरों को कराया क्वारटाइन

  • Alok Kumar

    Bihar kabhi nhi sudharega har dam gundagardi karta rhta log ,kaam karne ke liye pata kha aata jaata hai log ,es sab ko lekar kuchha khash upay hona chahiye

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!