गोपालगंज

गोपालगंज में कृषि जागरूकता महाभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार के दिन कृषि विभाग के द्वारा कृषि जागरूकता महाभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी वेद नारायण सिंह, प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी डॉ वेद नारायण सिंह ने कहा कि किसानों की आय को बहाना कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा उन्नत तरीके से खेती करने को लेकर जहां एक तरफ विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जाता है। वहीं कई अन्य योजनाओं को चलाकर किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कृषि विभाग द्वारा खेती के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन, नगदी फसलों की खेती, जैविक खेती आदि विधियों के माध्यम से किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपने आय को दुगना कर सकते हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे किसानों द्वारा धान के तैयार फसल के बालियों के काले पड जाने की समस्या को कृषि कर्मियों के सामने रखा। कार्यक्रम में किसानों को प्रशिक्षित कर रहे कृषि समन्वयक मोहम्मद इम्तियाज द्वारा बताया गया कि किसानों द्वारा बीज उपचार किए बिना ही फसल बोने से फाल्स स्मट, फाल आर्मी वार्म महामारी जैसी बीमारियां सामने आ रही है। जिसके कारण तैयार फसल में भी कीड़े लग जाने से किसानों के खेतों में तैयार फसल काले होकर बर्बाद हो जा रहे हैं। इस बिमारी से संक्रमित फसल से आसपास के किसानों के फसल भी तबाह हो जाती है। इसलिए जिन किसानों के फसलों में ऐसी बीमारियों के लक्षण सामने आएं उन्हें किसान तुरंत ही ऐसे फसलों को काटकर जमीन में गाड़ देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर सीओ रामबचन राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद, मुखिया मोहनलाल प्रसाद, अरविंद राय, बसंती देवी, प्रमोद मांझी, राजकुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक कौशर इमाम, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रूपेश सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राजकुमारी देवी, संतोष सिंह, सर्वेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित थे।

.

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!