गोपालगंज

गोपालगंज के थावे में देव दीपावली से सज उठा थावे वाली माँ सिंहासिनी का दरबार

बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे स्थित मां सिंहासनी के दरबार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को देव दीपावली मनाई गयी। देव दीपावली को लेकर एतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में सैकड़ों दीये जलाए गये। दीप की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। मंदिर में पहुंचे भक्त मंदिर के गर्भ गृह एवं बाहर लोग दीपक सजाने में लगे थे।

ज्ञातव्य हो की एतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में डब्ल्यू बाबा की पहल और प्रेरणा पर ही विंध्याचल की तरह यहां भी देव दीपावली मनाने की परंपरा की शुरुआत की गयी। देव दीपावली का उद्देश्य है कि कार्तिक अमावस्या की रात में जिस प्रकार अपने घरों मे दीपक जला कर लक्ष्मी की पूजा की जाती है, शक्ति पीठ पर कार्तिक पूर्णिमा की रात देव दीपावली मनाने की परंपरा है। इस देव दीपावली में थावे मां के दरबार में पहुंच कर दीपक जलाने वाले का जीवन मां की कृपा से सदैव रोशन रहता है। यहां दीपक जलाने से पापों का क्षय होता है तथा आरोग्य सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!