गोपालगंज

गोपालगंज: सूबे के मंत्री ने लगाया जनता दरबार, सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं का किया निदान

अभी देश में जो हालात चल रहे हैं। चाहे वह बेरोजगारी का मुद्दा हो। या नौकरी का मुद्दा हो। या विचारधारा की लड़ाई हो। इन सभी चीजों को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों के एकता को लेकर एक मुहिम चला रहे हैं। ताकि भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से दूर किया जा सके। ये बातें सूबे के मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने गोपालगंज में कहीं। वे आज गुरुवार को भोरे प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर रहे थे। इस मौके पर हथुआ एसडीएम व एसडीपीओ के साथ कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जहां सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं का निदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मंत्री व पूर्व एडीजी सुनील कुमार ने कहा कि 2020 में बिहार में जो विधानसभा चुनाव हुआ था। उसमें सबको पता है जदयू के साथ क्या किया गया था। कैसे जदयू के सहयोगी पार्टी के द्वारा पर्दे के पीछे खेल किया गया था। इसी को लेकर मतभेद हुआ और भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए नीतीश कुमार विपक्षी दलों के एकता की बात कर रहे हैं।

सुनील कुमार ने कहा कि उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी शामिल होते हैं। उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की जाती है और कई मामलों का ऑनस्पॉट निपटारा भी किया जाता है। जबकि अधिकतर मामले भूमि विवाद से जुड़े होते हैं। जिसको लेकर समीक्षा की जाती है। मंत्री ने कहा कि उनके इस जनता दरबार में एक मासूम बच्चे का भी केस आया था। जिसे हार्ट का प्रोब्लम हुआ था। उसके इलाज के लिए पटना आईजीएमएस में व्यवस्था की गई है। तीन दिनों के अंदर इस बच्चे का उनकी देखरेख में इलाज होगा। सुनील कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री सहायता योजना से अबतक उनके द्वारा 70 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!