गोपालगंज

गोपालगंज: 11 प्रखंडों के 30 चयनित गावो के असर सर्वे 2022 का दो दिवसीय कार्य हुआ संपन्न

गोपालगंज के 14 प्रखंडों में से 11 प्रखंडों के 30 चयनित गावो के असर सर्वे 2022 का दो दिवसीय कार्य रविवार को संपन्न हो गया। इस कार्य को डायट थावे के प्रशिक्षुओं के द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने सभी चयनित गांव में जाकर 20 घरों में 5 से 16 वर्ष के बच्चों के बुनियादी शिक्षा एवं गणित की समझ का पता किया।

डायट थावे के प्राचार्य डॉ अनुराग मिश्रा एवं असर के जिला संयोजक एवं व्याख्याता प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षुओं के द्वारा चयनित गांव के विद्यालयों में जाकर नामांकन रिपोर्ट एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा अपने सर्वे प्रपत्र में भी अंकित किया। जिसे राज्य शिक्षा शोध परिषद पटना को सौंपा जाएगा। इस असर सर्वेक्षण 2022 को संपन्न कराने में राज्य मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार एवं अनुज कुमार की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। इस सर्वे कार्य में पवन कुमार, अंजली कुमारी, रीना राय, दीक्षा मिश्रा, रविरंजन कुमार, विकास गुप्ता सहित साठ प्रशिक्षु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!