गोपालगंज

गोपालगंज: पूर्व मुखिया की हत्या में शामिल कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह ऊर्फ हड्डी सिंह गिरफ्तार

गोपालगंज के मीरगंज पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या में शामिल कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह ऊर्फ हड्डी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। चन्दन सिंह पर हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के हरपुर नहर के समीप से की है। गिरफ्तार चंदन सिंह उर्फ हड्डी सिंह सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ओईनी गांव रहने वाला है।
बताया जाता है कि मीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या में शामिल चंदन सिंह ऊर्फ हड्डी सिंह हरपुर नहर के पास अपने साथियों के साथ अपराध की योजना बना रहा है। सुचना मिलने के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिवान जिले के हरपुर गांव के नहर के समीप मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पर चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चंदन ने कई अहम सुराग दिया है। जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है की मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या उनके गैराज के समीप दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!