गोपालगंज: गंडक नदी से विस्थापितों की खोज में निकले अनिल मांझी, कर चुके हैं 47 गांव का दौरा
गोपालगंज: गंडक दियारा संघर्ष समिति के संयोजक अनिल मांझी पिछले महीने से लगातार गोपालगंज जिले के विभिन्न गांवों में पदयात्रा करते हुए गंडक नदी से विस्थापित लोगों की खोज कर उसकी सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस यात्रा में अब तक उन्होंने 47 गांव का दौरा कर लिया है।
इस दरमियान हजारों लोगों की जो दियारा क्षेत्र से विस्थापित होकर विभिन्न इलाकों में नारकीय जीवन जीने पर विवश हैं उनकी सूची तैयार कर ली गई है। कई महीनों तक चलने वाली इस यात्रा में कई दयनीय स्थिति से जूझ रहे लोगों की खोज की गई है और आगे भी की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य विस्थापित लोगों को पुनः सरकार के सहायता से पुनर्वास करवाना है। जिसके लिए सरकार के समक्ष डाटा प्रस्तुत करने के लिए यह यात्रा की जा रही है। इसमें समिति के अन्य लोग भी काफी सहयोग कर रहे हैं।