गोपालगंज के कटेया में खेत मे काम करने के दौरान सर्पदंश से महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर में गुरुवार की शाम घास काटने के दौरान एक महिला को सांप ने डंस लिया। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी उमेश राजभर की 40 वर्षीय पत्नी लमकी देवी गुरुवार की शाम चारा के लिए घास काट रही थी। उसी दौरान विषैले सर्प ने डंस लिया। जिसके बाद परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। लेकिन शुक्रवार को झाड़-फूंक से कुछ फायदा होते न देख परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। जो अपनी मां के शव से लिपटकर रोते रोते बेहोश हो जा रहे हैं। पत्नी की मौत के बाद पति उमेश राजभर को बच्चों के परवरिश की चिंता सताने लगी है।