देश

मंदिर का पुजारी निकला दरिंदा, 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मंदिर एक ऐसी जगह जहां पर हर इंसान अपने तकलीफ और दुखो को दूर करने के लिए जाता है। कहतें हैं भगवान के मंदिर में अच्छे पर बुरे दोनों तरह के लोग आतें हैं लेकिन जब आतें है तो वो एक फरियादी बनकर। उसी मंदिर में एक पुजारी भी रहता है जिसे लोग भगवान के बाद पूजते हैं। कहतें हैं की पुजारी भक्तों की फ़रियाद को भगवान तक पहुंचाने का एक माध्यम होता है। लेकिन इस मंदिर के पुजारी ने एक पांच साल की बच्ची के साथ जो किया जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

मामला  उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का हैं जहां पर भगवान का दर्शन करने के 5 साल की मासूम आई। उसके मन में था की आज भगवान से कुछ मांगूगी जरुर। लेकिन मंदिर के अंदर पुजारी के वेश में दरिंदा था। अचानक उसकी नजर उस बच्ची पर पड़ गई। पहले तो उसने बच्ची को बहला फुसलाकर उसे मंदिर के पीछे लेकर गया और वहां पर उसके साथ गंदा काम किया। लेकिन उसकी इस करतूत पर से पर्दा उठ गया।

जब बच्ची अपने घर पर गई तो उसने पेट में दर्द की शिकायत अपने माँ से की। उसके माँ ने जब उससे पुछा तो उसने बताया की उसे मंदिर के पुजारी ने उसके साथ गंदा काम किया। इस घटना की जानकरी मिलते है बच्ची की माँ ने पुलिस स्टेशन में जाकर इस बात की जानकरी दी। उसके बाद बच्ची की काउंसलिंग की गई और पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी भी मंदिर का पुजारी फरार है। लेकिन इस घटना इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!