गोपालगंज

गोपालगंज: मामले की जांच करने गई महिला सिपाही के साथ बदसूलकी, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में एक मामले की जांच करने गई पुलिस टीम से घर की महिलाएं उलझ गईं। इस दौरान महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी की गई। मामले में अवर निरीक्षक प्रमोद पासवान के बयान पर सिधवलिया थाने में दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने दोनों आरोपित सुभावती देवी व मीरा देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताया जाता है की सिधवलिया थाने के अवर निरीक्षक प्रमोद पासवान महिला सिपाहियों के साथ गस्ती कर रहे थे। इसी बिच बलरा गांव निवासी बुचन महतो की पत्नी मालती देवी पहुँची और अपनी जेठानी सुभावती देवी तथा ननद मीरा देवी पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। मामले की जांच करने अवर निरीक्षक प्रमोद पासवान गस्ती दल के साथ महिला के घर बलरा पहुंचे। जंहा दोनो महिलाएं सुभावती देवी और मीरा देवी पुलिस दल के साथ उलझ गई तथा महिला सिपाहियों के साथ हाथापाई पर उतर आई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। अवर निरीक्षक प्रमोद पासवान के बयान पर सिधवलिया थाने में दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!