गोपालगंज

गोपालगंज: बेटी के विदाई से पहले ही पिता की हार्ट अटैक से मौत, आननफानन में की गई बेटी की विदाई

गोपालगंज के कुचायकोट में एक पिता अपनी बेटी की विदाई का गम सह न सका और कलेजे के टुकड़े को विदा करने से पहले खुद ही दुनिया से विदा हो गया। बेटी की विदाई से पहले ही पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कन्यादान करने के बाद ही लड़की के पिता को हार्ट अटैक आया और उसके बाद उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है की गुरुवार को बरौली के शेख परसा गांव से कुचायकोट प्रखंड के मुर्गिया गांव निवासी अशोक कुशवाहा की पुत्री पूजा की शादी के लिए बारात आई हुई थी। पूरे घर में हंसी-खुशी का माहौल था। शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं। लड़की के पिता अशोक कुशवाहा ने कन्यादान की रस्म भी पूरी कर दी, लेकिन बेटी को विदा न कर पाए। अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े। अशोक कुशवाहा को लोग आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह खबर घर पहुंचते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। शादी वाले घर से रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

पिता की मौत के बाद भी बेटी की शादी नहीं रोकी गई। परिजनों द्वारा शादी की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी कराई गईं और लड़की की विदाई की गई। शुक्रवार की दोपहर लड़की के पिता अशोक कुशवाहा का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरा गांव दुखी है। उधर, बेटी बदहवास है। पिता की मौत का गहरा सदमा लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!