गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक किन्नर के घर से लाखों की संपत्ति की चोरी

गोपालगंज के कटेया थाना के रामदास बगही गांव में एक किन्नर के घर में गुरुवार को चोरों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख नगदी सहित लाखों रुपए मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली। किन्नर अन्य साथियों के साथ किसी कार्यक्रम में बाहर गयी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार रामदास बगही गांव में मुन्नी किन्नर दोपहर के बाद अपने अन्य साथियों के साथ घर का ताला बंद कर बाहर गयी हुई थी। जब वह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ देखकर वह सन्न हो गयी। अन्दर उसके अटैची व बैग गायब थे। बैग में डेढ़ लाख नगदी रखे हुए थे। वहीं अटैची में दस थान गहना लगभग 2 लाख 50 हजार के थे, सब गायब थे। इस संबंध में मुन्नी किन्नर ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!