गोपालगंज

गोपालगंज: नाव हादसा में लापता शिक्षक का स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीसरे दिन मिला शव

गोपालगंज के मांझा में बलुही गांव के समीप नाव हादसे के शिकार हुए शिक्षक का शव आज तीसरे दिन स्थानीय गोदाखोर की मदद से बरामद हुआ। शव मिलने की सुचना मिलते ही शिक्षक के घर कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया है। शव मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है की मांझा के भिरगुनाथ रावत के टोला निमुइया स्थित नव सिर्जित विद्यालय के प्रधान शिक्षक 42 वर्षीय प्रमोद सहनी विद्यालय में रखे एमडीएम के चावल बाढ़ की पानी में बर्बाद होने से बचाव हेतु शनिवार को जलमार्ग से नाव के सहारे यात्रा कर विद्यालय में पहुच कर चावल को सुरक्षित कर नाव से घर बघवार लौट रहे थे। इसी बीच रात्री करीब 8 बजे बलुही पुल को पार करते समय नाव चलाने वाला बांस बिजली के तार से टकरा गया। जिससे नाव अनियंत्रित हो गयी। जिसके कारण शिक्षक नदी में गिर जाने के कारण डूब गए। जिनकी तलाश तीन दिन से की जा रही थी। तीन दिनों बाद शव बरामद होने की सूचना मिलते घर मे कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छाया हुआ था। परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!