गोपालगंज

गोपालगंज में सीएए और एनआरसी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना का 12वे दिन भी रहा जारी

गोपालगंज में सीएए और एनआरसी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना का 12वा दिन है और बीते बारह दिनों से गोपालगंज के दर्जनों युवा शहर के अम्बेडकर चौक पर धरना देकर अपना विरोध जता रहे है। इस धरना का आयोजन इंसाफ मंच के द्वारा किया जा रहा है। शहर के अम्बेडकर चौक पर अयोजित इस धरने में युवाओ के अलावा अब महिलाओ की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। यहाँ दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर इस धरने में दर्जनों महिलाये अपने बच्चो को लेकर धरना में शामिल हो रही है और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है।

धरना पर बैठी महिला माहेजबीन के मुताबिक वे पिछले 12 दिनों से धरना पर बैठकर इस कानून का विरोध कर रही है। सरकार कुछ भी कर ले वे पीछे नहीं हटने वाले। सरकार इस काला कानून को जबतक वापस नहीं ले लेती। तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा।
इस कानून को वापस लेने के लिए अगर उन्हें जान भी देनी पड़े तो वे जान देने को तैयार है, लेकिन झुकने वाले नहीं है।

सभा को अध्यक्षता करते हुए अनस सलाम ने कहा कि एनपीआर जैसे काले कानून को जबतक सरकार वापस नहीं लेगी, वे पीछे हटने वाली नहीं है। आज सरकार गरीबो को दो जून की रोटी देने के बजाय उनसे चार चार डाक्यूमेंट्स मांग रही है। वे कहा से लायेंगे डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए पैसे। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश मे हजारो जगह पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है, पर सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। सरकार को लोगों की तकलीफों से कोई वास्ता नही है। वहीं वकार अहमद ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। मेराज अहमद ने कहा कि यह कानून देश के भाईचारे के खिलाफ हैं।

मौके पर मनोज रंजन राजा पासवान, रंजय पासवान, राजकिशोर कुमार, परवेज, समीम, असगर अली, विक्की, वसीम बिन सऊद, सदमान अली, अहसान अहमद समेत सैकडों महिला और पुरुष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!