गोपालगंज

गोपालगंज में साइकिल सवार को बचाने के क्रम में कार पूल के डिवाइडर में जा टकराई, दो घायल

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज-सिवान मुख्य पथ पर मटिहानी नैन गांव के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उचकागांव प्रखंड के हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित दो लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जिसे स्ग्थानीय लोगों द्वारा मीरगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां दोनो लोगों की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।

बताया जाता है की उचकागांव प्रखंड के हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह अपने छोटे भाई संजीव सिंह के साथ एक्सयूवी गाडी से मैरवा गए हुए थे और वही सिवान होते हुए वापस अपने घर आ रहे थे। उस दौरान जैसे ही वह मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के समीप पहुँचते ही उनकी कार के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पुल के डिवाइडर में जाकर टकरा। जिससे कार में सवार पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह और उनके छोटे भाई संजीव कुमार सिंह बुरी तरीके से जख्मी हो गए। वही साइकिल सवार मामूली चोट आई। घायल साइकिल सवार मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव का मनोज कुमार सिंह है। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से मीरगंज एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह और उनके छोटे भाई संजीव कुमार सिंह की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिय।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!