गोपालगंज

गोपालगंज के बैकुंठपुर में स्वच्छता के लिए महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड में स्वच्छता अभियान की गति तेज करने की कवायदें शुरु कर दी गई है। अधिकारियों की टीम ने पंचायत वार जागरूकता अभियान चलाने की प्रक्रिया शुरु की है। इसी क्रम में शनिवार को हमीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक और दो के दलित बस्तियों में महिलाओं को जागरुक किया गया।

स्थानीय मुखिया सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में चलाई गई जागरूकता अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी, कोऑर्डिनेटर आलोक कुमार, पंचायत सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव, विकास मित्र अशोक राम सहित कई लोगों ने खुले में शौच मुक्त गांव को बनाने की योजना पर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। खासकर महिलाओं को अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने बताया कि हाथ उठाकर महिलाओं को घरों में शौचालय निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। उसके बाद सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खुले में शौच से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया।

जागरूकता अभियान में वार्ड सदस्य मोतीलाल दास, मोहन बैठा, कृष्णा राय, सत्यदेव राय, सिकंदर साह, शंकर राम, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!