देश

महंगाई की फिर पड़ी मार, 86.50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

देश के लोगों पड़ रहा महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों की निजी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी रसोई गैसे (LPG) के दामों में एक बार फिर बढोत्तरी हुई है। मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है जब गैस (LPG) के दाम 700 रुपए के पार निकल गए हैं।

गैस सिलेंडर (LPG) के अगर बढ़े दामों की बात की जाए तो इस बार बिना सब्सिडी वाले गैसे सिलेंडर (LPG) के दामों में  86.50 रुपए की भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यानी अब आप को घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) खरीदने के लिए 777 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर पर 1490.50  रुपए में मिलेगा।

बढ़ी कीमतें आज से लागू हो गई हैं। बीते छह महीने रसोई गैस (LPG) 270 रुपए महंगी हुई है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी अगस्त 2016 से ही जारी है। मोदी सरकार भले ही अपने कामों का बखान कर रही हो कि उसने कई गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर (LPG) मुहैया कराया है लेकिन लगातार बढ़ रहे दामों से गरीब तबके पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!