विदेश

दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग इंसान, अब तक मनाया 146 बर्थडे

दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान ने 31 दिसंबर को अपना 146वां जन्मदिन मनाया। इंडोनेशिया में रहने वाले उसियम बहगोतो दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

इंडोनेशिया की सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के अनुसार बहगोतो का जन्म 31 दिसंबर 1870 में हुआ था। इसलिये बहगोतो को दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान कहा जाता है।

इतनी अधिक उम्र तक जीवित रहने के बाद बहगोतो अब जीना नही चाहते क्योंकि अब उन्हें देखने और सुनने में काफी परेशानी होती है।

इंडोनेशिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले बहगोतो ने तीन शादियां की थी हालांकि अब उनकी तीनों पत्नियां और सारे बच्चों की भी मृत्यु हो चुकी है।

वह यहां एक पुराने घर में अपने परपोतों और परपोतियों के साथ रहते हैं। उनका परिवार उनका बहुत ख्याल रखता है। बहगोता का कहना है उनकी इस उम्र का राज है धैर्य। धैर्यवान लोग ही दीघार्यु होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!