गोपालगंज

गोपालगंज: हत्या के आरोप में जेल से छूट कर आये युवक को धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बराड़ी जगदीश गांव में नामजद आरोपियो ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनो ने जख्मी युवक को तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बड़ारी जगदीश गांव निवासी ललन सहनी के पुत्र मनोज सहनी अपने खेत मे काम कर रहे थे। तभी नामजद आरोपियो द्वारा उसे चारो तरफ से घेर कर जमकर पिटाई की गई। जख़्मी के पिता का आरोप है आरोपियो ने पहले पिटाई की इसके बाद जब वह जान बचा कर भाग रहा था तब उसके जाँघ में गोली मार दी। जिससे गोली आर पार हो गया। वही मौके का फायदा उठा कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियो की गिरफतारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी के पिता ने बताया कि ढाई साल पूर्व मार पीट के मामले में जेल से छुट कर डेढ़ माह पहले घर आया था और आज खेत मे काम कर रहा था। तभी आरोपियो द्वारा उसे चारो ओर से घेर कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियो के चंगुल से जब वह भाग रहा था। तभी आरोपियो ने जांघ में गोली मार दी।

बता दें कि ढाई साल पूर्व यानी 4 जून 2019 को उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव निवासी शंकर सहनी को सिर पर पिस्टल सटा कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के हत्यारोपी अमरजीत सहनी, मनोज सहनी व उसके छोटे भाई अर्जुन सहनी को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई थी। इसी बीच मनोज सहनी डेढ़ माह पहले जेल से छूट कर घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!