देश

सड़क हादसा : स्मृति ईरानी के खिलाफ मथुरा में प्रदर्शन कर FIR की मांग, परिवार ने लगाये आरोप

शनिवार देर रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की गाड़ी के साथ हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि कुछ अन्य घायल भी हो गए थे। इस मामले में NSUI के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में उनके सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन भी शामिल थे।

स्मृति ईरानी पर मृतक के परिवार और NSUI के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद वे घटना स्थल पर नहीं रुकी थीं और न ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कोई मदद की थी। उन्होंने स्मृति ईरानी के खिलाफ FIR की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने आगर-मथुरा हाइवे भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया। पुलिस अभी इस मामले पर कुछ नहीं कह रही है जबकि पूर्व में होंडा सिटी के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दे की स्मृति ईरानी शनिवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद वृंदावन से वापस दिल्ली लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। स्मृति ईरानी की बाई बांह और पैर में मामूली चोट लगी है। इस टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। उनकी पहचान आगरा के डॉक्टर रमेश के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!