गोपालगंज

गोपालगंज: दूल्हा को देखने पहुंची महिलाओं को दुल्हे के गाडी ने कुचला, 2 महिलाओ की मौत, 3 घायल

गोपालगंज में बारात देखने गई महिलाओं को अनियंत्रित कार के कुचलने से जहा दो महिलाओं की मौत हो गई। वही इस हादसे में तीन महिला बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सभी महिलाओं की स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना विशम्भरपुर थाना के बलिवन सागर गाव की है। मृत महिला का नाम ललिता देवी, पति राजेन्द्र भगत और रामवती देवी, पति देवनाथ भगत है। दोनो मृतिका विशम्भरपुर थाना के लक्ष्मीपुर गाव के निवासी है। वही घायल महिलाओं में गोरख भगत की पत्नी मनोरमा देवी, हृदय भगत की पत्नी वेदांती देवी और रामायण भगत की पत्नी गौदी देवी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार वार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा गाव से विशम्भरपुर थाना के बलिवन सागर गाव में बारात गयी थी। गाव के पांच महिलाएं दूल्हा को देखने के लिए गयी थी। इसी दौरान दूल्हे की गाड़ी में एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर एसी चला रहा था। जिससे देखते ही देखते गाड़ी स्टार्ट हुई कार अनियंत्रित होकर बरात देख रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 5 महिला बुरी तरह घायल हो गई। सभी महिलाओं सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा दो महिला की मौत हो गयी और तीन महिलाओं को गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहा सभी महिलाओं की हालत चिंता जनक बानी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!