गोपालगंज शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने जिला केंद्रीय पुस्तकालय का किया अवचक निरीक्षण
गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा द्वारा जिला केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वहां चल रहे कार्य प्रगति की समीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की गयी। साथ ही पाठको से भी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सुझाव लिए गए एवं उनके विचारों को सुना गया। इस दौरान उपस्थित सभी पुस्तकालयाध्यक्ष के साथ साथ सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों /कर्मियों के साथ पुस्तक दान महादान अभियान का प्रखंडवार अपडेट महोदय द्वारा लिया गया।
इस दौरान नोडल पदाधिकारी सह डीपीओ मध्यान भोजन साहेब आलम, डीपीओ स्थापना बृजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।