गोपालगंज

गोपालगंज पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री व सूबे के कृषि मंत्री, विकास योजनाओं को लेकर किया समीक्षा बैठक

गोपालगंज: सूबे के कृषि मंत्री व गोपालगंज के जिला प्रभारी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आज गोपालगंज में विकास योजनाओं को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान जिले में लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिले में कई वैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। जो वर्षों से बंद पड़ी थी। गोपालगंज में बाढ़ से हुए क्षति और कटाव से हुए नुकसान का भी आकलन करने पर दिशा निर्देश दिए गए।

कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार किसानों की आमदनी को लेकर चिंतित है। बिहार में फसल क्षति के साथ अब जो किसान अतिवृष्टि की वजह से खेती नहीं कर पाए थे। उनके भी नुकसान का आकलन किया जाएगा। और आकलन के बाद मुआवजा भी दिया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा की सभी मंत्रियों की अगुवाई में किसानो के मुद्दे को लेकर एक बैठक की गई थी। जिसमें डिसीजन हुआ था कि फसल क्षति के साथ-साथ अब किसानों ने ज्यादा पानी होने की वजह से खेती नहीं की थी। अब उनके भी नुकसान का आकलन किया जाएगा। जिसको लेकर सभी जिलों को गाइडलाइंस और निर्देश भेज दिया गया है।

इस मौके पर कई विधायक व जनप्रतिधि के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!